Monday, February 23, 2026

बिहार में सियासी तापमान बढ़ा, सीएम आवास में जदयू के बड़े नेताओ की बैठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली तलब


पटना, 25 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार का मौसम भले ठंडा हो, लेकिन, सियासत का तापमान चढ़ा हुआ है। तमाम राजनीतिक हलचल के बीच गुरुवार को दोपहर के बाद मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई और नीतीश कुमार पार्टी के बड़े नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।

दूसरी तरफ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी दिल्ली रवाना हो गए हैं। सीएम आवास में नीतीश कुमार ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी, संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित कई वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की है।

हालांकि, बैठक में क्या बात हुई, इसकी जानकारी किसी नेता ने मीडिया को नहीं दी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी दिल्ली रवाना हो गए। माना जा रहा है कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर वे दिल्ली गए हैं और रात को पार्टी के बड़े नेताओं से मिलेंगे।

सबसे गौर करने वाली बात यह है कि जिस फ्लाइट से चौधरी गए हैं, उसी फ्लाइट से जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी भी दिल्ली रवाना हुए हैं।

–आईएएनएस

एमएनपी/एबीएम


Related Articles

Latest News