जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गोली लगने से पुलिसकर्मी घायल


श्रीनगर, 29 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को एक पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिसकर्मी की राइफल से दुर्घटनावश गोली चल गई थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, जिले के अरिगाम गांव में पुलिसकर्मी की राइफल से गोली चल गई, इससे वह घायल हो गया। हादसे के समय पुलिसकर्मी ड्यूटी पर था।

पुलिस ने बताया कि पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है।

–आईएएनएस

एफजेड/सीबीटी


Related Articles

Latest News