लखनऊ: एयरपोर्ट पर दुबई जा रहे युवक के बैग में मिला तमंचा, पुल‍िस ने क‍िया ग‍िरफ्तार

लखनऊ एयरपोर्ट पर दुबई जा रहे एक युवक के बैग से तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और असलहा तस्करी की जांच कर रचौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लगेज बुकिंग काउंटर पर दुबई जा रहे युवक के बैग से तमंचा बरामद हुआ। सीआईएसएफ ने युवक को सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया।

गोंडा के मनकापुर थाना क्षेत्र के चांदपुर लखपत राय का रहने वाला 22 वर्षीय महेश कुमार चौहान शुक्रवार सुबह करीब 5:45 बजे एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स 193 से दुबई जा रहा था। एयरलाइन के बुकिंग काउंटर पर लगेज की सुरक्षा जांच के दौरान उसके बैग से 12 बोर का तमंचा बरामद हुआ। सुरक्षाकर्मियों ने उसे सरोजनी नगर पुलिस को सौंप दिया।

पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह नौकरी के सिलसिले में दुबई जा रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस असलहा तस्करी की दिशा में भी जांच कर रही है।ही है।

Related Articles

Latest News