Saturday, February 14, 2026

पीएमएल-एन सीनेटर इशाक डार हो सकते हैं पाकिस्तान के अगले विदेश मंत्री


इस्लामाबाद, 8 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सीनेटर इशाक डार देश के विदेश मंत्री हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्टों में ये बात कही गई है। उनकी पार्टी जब सत्ता में पहले थी तो वो वित्त मंत्री थे।

द न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने कहा कि डार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की कैबिनेट में विदेश मंत्रालय सौंपा जा सकता है।

हालांकि, कार्यवाहक विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी विदेशी मामलों पर प्रधानमंत्री के सलाहकार के रूप में काम करने के लिए तैयार हैं, जबकि तारिक फातेमी को विदेशी मामलों पर विशेष सहायक के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

द न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, शहबाज शरीफ और पूर्व कार्यवाहक विदेश मंत्री और विदेश सचिव के बीच गुरुवार को हुई बैठक में डार भी मौजूद थे।

बैठक के दौरान जिलानी ने प्रधानमंत्री को विभिन्न विदेशी मामलों के घटनाक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

यह पहली बार होगा जब डार विदेश मंत्री के रूप में काम करेंगे। पीएमएल-एन के अनुभवी राजनेताओं में से एक, डार ने पहले वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया था।

द न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2022 में वो पांच साल के लिए देश से बाहर चले गए थे।

–आईएएनएस

एसकेपी/


Related Articles

Latest News