प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव से पहले मास्टर स्ट्रोक लगा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी देश को 10 नई वंदे भारत ट्रेन समर्पित करने जा रहे हैं। बिहार के लिए भी उपहार है। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक तरूण प्रकाश ने कहा कि 12 मार्च को देशभर में 10 नई वंदे भारत ट्रेनों का शुभारंभ किया जाएगा। उसमें पूर्व मध्य रेल में पटना-लखनऊ एवं न्यू जलपाईगुड़ी-पटना वंदे भारत ट्रेन शामिल है।
