प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की तबीयत शुक्रवार शाम अचानक बिगड़ गई। घर में बेहोश हो जाने के कारण उन्हें तुरंत मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
डॉक्टरों के अनुसार खून में सोडिप्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को गांधी भवन सभागार में पार्टी के कार्यक्रम में दोपहर 12:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक मौजूद थे। शाम चार बजे वह कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय को एयरपोर्ट छोड़ने चले गए। इसके बाद वह वृंदावन स्थित अपने फ्लैट में पहुंचे।यम की कमी के कारण वह बेहोश हुए थे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट किया…’उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’
फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और किसी तरह का खतरा नहीं है। हालांकि, उन्हें अब भी कमजोरी महसूस हो रही है, इसलिए उन्हें निगरानी में रखा गया है। एहतियात के तौर पर शनिवार सुबह उनकी कुछ जरूरी जांचें दोबारा कराई जाएंगी।
जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की चिकित्सा प्रक्रिया तय की जाएगी। मेदांता अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि अजय राय को आईसीयू में भर्ती किया गया है। उनके सिर की एमआरआई और सीटी स्कैन की जांच की गई।
रिपोर्ट सामान्य हैं। खून की जांच में सोडियम कम पाया गया है, जिसकी वजह से उन्हें दिक्कत हुई थी। शनिवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
