PM Modi Qatar Visit संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो दिवसीय ऐतिहासिक दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कतर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी का दोहा एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। बता दें कि प्रधानमंत्री कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी यूएई के दो दिवसीय दौरे के बाद कतर पहुंचे हैं।
