PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पीलीभीत में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने तुष्टीकरण की राजनीति को लेकर सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने तराई की सियासी जमीन से सिख मतदाताओं को भी साधने का प्रयास किया। पीलीभीत में पीएम मोदी ने पहली बार चुनावी सभा की, लेकिन जिले के सांसद वरुण गांधी नहीं आए। और न ही किसी की जुबान पर उनका जिक्र आया। भाजपा के पोस्टर-बैनर से भी वरुण गांधी गायब रहे।
