पीएम मोदी ने दिया निर्देश, मडिगा समुदाय को आरक्षण से जुड़ी समिति के गठन और प्रक्रिया में लाएं तेजी


नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट सचिव राजीव गौबा और अन्य महत्वपूर्ण अधिकारियों को मडिगा समुदाय को आरक्षण से जुड़ी समिति के गठन और प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कैबिनेट सचिव राजीव गौबा और अन्य महत्वपूर्ण अधिकारियों को बुलाकर उन्हें मडिगा समुदाय को आरक्षण में उप-वर्गीकरण की समिति के गठन और प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

आपको याद दिला दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 नवंबर को मडिगा रिजर्वेशन पोराटा समिति द्वारा सिकंदराबाद में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए राज्य के दलित समुदाय में 60 प्रतिशत के लगभग भागीदारी वाले मडिगाओं को सशक्त बनाने और अनुसूचित जातियों के उप-वर्गीकरण पर विचार करने के लिए एक समिति के गठन की घोषणा की थी, जिसकी मांग यह समुदाय पिछले तीन दशकों से कर रहा है।

–आईएएनएस

एसटीपी/एबीएम


Related Articles

Latest News