पीएम मोदी ने गुजरात के मेहसाणा जिले के तारभ में वलीनाथ महादेव मंदिर का उद्घाटन किया। उन्होंने महादेव मंदिर में पूजा करने के बाद एक सार्वजनिक समारोह में जनता को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि ये वो समय है जब भगवान का काम और देश का काम बहुत तेज गति से चल रहा है। वहीं पीएम ने राम मंदिर का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है।
