पीएम मोदी ने 1000 दीदियों को ड्रोन सौंपे:बोले- मैंने जब भी महिला सशक्तिकरण की बात की, कांग्रेस जैसी पार्टियों ने मेरा मजाक उड़ाया

प्रधानमंत्री मोदी आज सोमवार को दिल्ली में सशक्त नारी-विकसित भारत प्रोग्राम में शामिल हुए हैं। उन्होंने एक हजार दीदियों को ड्रोन सौपे। ये ड्रोन फसलों की निगरानी, पेस्टिसाइड्स-फर्टिलाइजर का छिड़काव और बीज बुवाई जैसे कामों में मददगार होंगे। PM इंडियन एग्रिकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट में नमो ड्रोन दीदियों की ओर से आयोजित कृषि ड्रोन प्रदर्शन देखेंगे।इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि जब भी मैंने महिला सशक्तिकरण पर बात की, तब कांग्रेस जैसी पार्टियों ने मेरा मजाक उड़ाया और अपमान किया। मोदी की स्कीम जमीनी अनुभवों के नतीजों पर आधारित हैं। आज हमने 10,000 करोड़ रुपए की राशि इन दीदीयों के खाते में जमा कराई गई हैं।

Related Articles

Latest News