पीएम मोदी ने रिकॉर्ड उपलब्धि पर दुनिया से मिली शुभकामनाओं के लिए जताया आभार

[ad_1]

20260515234f

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र के देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया भर के नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। पीएम ने दुनिया के हर कोने से मिल रही शुभकामनाओं के लिए आभार जताया। इस अवसर पर कई देशों के शीर्ष नेताओं ने भारत के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई है।

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद एल नाहयान ने बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं देते हुए भारत-यूएई संबंधों की सराहना की थी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व को दोनों देशों के लिए लाभकारी बताया था।

राष्ट्रपति नाहयान को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वे दोनों देशों के लोगों के पारस्परिक लाभ के लिए सहयोग को और आगे बढ़ाने को लेकर उत्साहित हैं।

सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम ने लिखा, “आपके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत-यूएई कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप नई ऊंचाइयों पर पहुंची है। मैं हमारी दोस्ती को बहुत महत्व देता हूं और दोनों देशों के पारस्परिक फायदे के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।”

इसी क्रम में सेशेल्स के राष्ट्रपति सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी को भी पीएम मोदी ने शुक्रिया अदा किया। उन्होंने भारत को “समुद्री पड़ोसी और विश्वसनीय साझेदार” बताते हुए दोनों देशों के बीच गहरे और बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इससे पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं दोनों देशों और दुनिया के हित के लिए भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ काम करने की उम्मीद करता हूं।”

वहीं, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के पोस्ट का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वे भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को धन्यवाद देते हुए पीएम मोदी ने कहा, “मैं हमारी भारत-इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी में बनी गति को आगे बढ़ाने की उम्मीद करता हूं, जिससे दोनों देशों और लोगों को फायदा होगा।”

10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नया कीर्तिमान स्थापित किया। वो भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बने। उन्होंने केंद्र सरकार के प्रमुख के रूप में 12 साल पूरे किए। इसके साथ ही, उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। पंडित नेहरू लगातार 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री रहे थे।

नेहरू का कार्यकाल 1952 से माना जाता है, क्योंकि उससे पहले 1947 से 1952 तक वे अंतरिम सरकार के प्रमुख थे और देश के पहले आम चुनाव बाद प्रधानमंत्री चुने गए थे। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 14 साल से ज्यादा समय तक सेवा दी, लेकिन उनका कार्यकाल लगातार नहीं था। इसी वजह से लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में यह रिकॉर्ड अब नरेंद्र मोदी के नाम है।

यही वजह है कि बुधवार को पीएम मोदी के लिए शुभकामना संदेश पूरी दुनिया से आए, जिसमें अमेरिका से लेकर अफ्रीका के छोटे देश भी शामिल रहे।

–आईएएनएस

केआर/

[ad_2]

Related Articles

Latest News