PM Modi Bihar Visit प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर हैं। इस दौरान सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी औरंगाबाद पहुंचे जहां मंच से 21 हजार करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का शिलान्यास उद्घाटन एवं लोकार्पण किया। पीएम मोदी के संबोधन से पहले मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कहा कि बिहार में विकास योजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है।
