पीएम मोदी ने आज गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों के नाम की घोषणा की। यह भारत का पहला ऐसा अंतरिक्ष मिशन होगा जिसमें अंतरिक्ष यात्रियों को कुछ समय के लिए निम्न कक्षा में अंतरिक्ष ले जाया जाएगा। गगनयान मिशन को 2025 में लॉन्च किया जाएगा और इसके तहत दो से तीन अंतरिक्ष यात्रियों को 400 किलोमीटर की निम्न कक्षा में अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।
