उत्तर प्रदेश के दो करोड़ से अधिक (200.27 लाख) किसानों के खाते में 5139.82 करोड़ रुपए की राशि भेजी गई जबकि 15वीं किस्त का लाभ 1.76 लाख किसानों को ही मिल सका था। इस विशेष अवसर पर प्रदेश के सभी विकासखंड मुख्यालयों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का सीध प्रसारण किया गया जिसमें जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।
