पीलीभीत से वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी से वरुण गांधी तो सुलतानपुर सीट पर मेनका गांधी का कब्जा है।

Lok Sabha Election 2024 :  पीलीभीत और सुलतानपुर हॉट सीटों में से एक हैं। पीलीभीत से वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी से वरुण गांधी तो सुलतानपुर सीट पर मेनका गांधी का कब्जा है। कयास लगाए जा रहे हैं इस बार पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट कट सकता है पार्टी उन्हें रायबरेली से टिकट दे सकती मेनका गांधी को पीलीभीत तो वहां से वरुण गांधी रायबरेली भेजे जा सकते। वहीं, सुलतानपुर सीट पर इस बार स्थानीय प्रत्याशी उतारने की तैयारी है। भाजपा में इस बात की चर्चा तेज हो गई है। इस चर्चा को कई कोण से बल भी मिलता नजर आ रहा है, लेकिन सही तस्वीर 22 मार्च तक सामने आने की उम्मीद है।

Related Articles

Latest News