पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि पर फुलेरा दूज का पर्व मनाया जाता है। इसी दिन से मथुरा में होली की शुरुआत होती है। मान्यताओं के अनुसार इस तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण ने फूलों की होली खेली थी जिस कारण इसे फुलेरा दूज कहा जाता है। तभी से मथुरा में फूलों की होली खेलने की परम्परा चली आ रही है।
