Saturday, February 21, 2026

दिल्ली न्यूज : जोश फिल्म की एक्ट्रेस प्रिया गिल का  लुक 14 साल बाद इतना बदला लोग देख कर हैरान हो गए

दिल्ली न्यूज :  किसी एक्टर या एक्ट्रेस को हिट होने के लिए एक मौका चाहिए होता है. फिर वो उसे किसी अच्छी फिल्म के जरिए मिले या किसी नामी स्टार के साथ काम करके मिल जाए. नाइंटीज में फिल्मी पर्दे अपनी सादगी से दिल जीतने वाली प्रिया गिल ऐसी ही एक्ट्रेस थीं. प्रिया गिल को अपने करियर में बड़े बड़े और जाने माने सितारों के साथ काम करने का मौका मिला, लेकिन उनका करियर संवर नहीं सका. उनकी चंद फिल्में चलीं, उसके बाद वो गुमनामी में डूबती चली गईं. अब प्रिया गिल फिल्मों से काफी दूर हो चुकी हैं. यहां तक कि वो सोशल मीडिया पर भी खास एक्टिव नहीं है. लेकिन उनकी जो चुनिंदा झलक नजर आती हैं, उसमें वो पहले से काफी ज्यादा स्मार्ट और कॉन्फिडेंट नजर आती हैं.

Related Articles

Latest News