पवन सिंह को अपनी पहली पत्नी की याद आई, कहा, 'आपके बिना अधूरा हूं, अधूरा ही रहूंगा'


मुंबई, 8 मार्च (आईएएनएस)। भोजुपरी अभिनेता पवन सिंह अपनी निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के लिए सुर्खियों में रहते हैं।

पवन सिंह की निजी जिंदगी को लेकर कई तरह की बातें की जाती हैं। उन पर हमेशा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगता रहा है, लेकिन उसके जीवन में एक ऐसी महिला भी थी, जिसके जाने का दुख पवन सिंह आज तक मना रहे हैं।

पवन सिंह ने अपनी पहली पत्नी नीलम देवी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर नीलम की फोटो पोस्ट कर श्रद्धांजलि अर्पित की और लिखा कि आपके बिना अधूरा हूं, अधूरा ही रहूंगा। नीलम सिंह और पवन सिंह की शादी 2014 में हुई थी और शादी के तीन महीने बाद ही नीलम ने आत्महत्या कर ली थी। उस वक्त पवन सिंह पर कई आरोप लगे कि अभिनेता की अनदेखी की वजह से नीलम डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं और उन्होंने अकेले रहने के बजाय जान देना सही समझा।

हालांकि पवन सिंह स्टेज से कई बार नीलम का जिक्र कर चुके हैं। रियलिटी शो में उन्होंने अपनी पहली पत्नी को देवी कहा। उनका कहना है कि नीलम जैसी महिला दूसरी कोई और नहीं हो सकती, क्योंकि उन्होंने हर परिस्थिति में उनका साथ दिया था। पहली पत्नी के अचानक छोड़ जाने को पवन सिंह कई बार कलंक भी कह चुके हैं। उनका मानना है कि उनकी मौत का कलंक वह आज तक झेल रहे हैं।

2014 के बाद अभिनेता ने 2018 में दूसरी शादी ज्योति सिंह से की। पवन की दूसरी शादी भी सफल नहीं रही और कोर्ट में ज्योति सिंह व पवन का तलाक का केस चल रहा है। ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कई लड़कियों के साथ अफेयर के आरोप लगाए और पवन व अक्षरा सिंह के रिश्ते पर भी कई खुलासे किए थे। उन्होंने कहा था कि अक्षरा सिंह की वजह से ही दोनों का रिश्ता नहीं चल पाया। हालांकि आज भी ज्योति पवन सिंह के साथ रिश्ते को दूसरा मौका देना चाहती है और सोशल मीडिया के जरिए पहल भी करती हैं।

पवन सिंह भी ज्योति पर राजनीति में आने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करने का आरोप लगा चुके हैं। बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में ज्योति और पवन सिंह के बीच बड़ा विवाद हुआ था, जब वे पवन के घर उनसे मिलने पहुंची थी। ज्योति ने आरोप लगाया कि पवन सिंह ने उन्हें घर से निकालने के लिए पुलिस का सहारा लिया था।

–आईएएनएस

पीएस/पीयूष


Related Articles

Latest News