Monday, February 23, 2026

पुलिस वाले की भूमिका निभाने के लिए शारीरिक, मानसिक समर्पण की जरूरत : पावेल गुलाटी


मुंबई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘देवा’ में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाने के लिए तैयार एक्टर पावेल गुलाटी ने अपनी फिटनेस जर्नी के बारे में बात की और बताया कि वह जिम में कई घंटे बिताते हैं।

‘देवा’ के लिए अपनी तैयारी के बारे में बात करते हुए पावेल ने कहा, “एक पुलिस वाले की भूमिका निभाने के लिए फिजिकल और मेंटल डेडीकेशन की आवश्यकता होती है। मैं अपनी लाइफस्टाइल में हेल्दी बैलेंस बनाए रखने में विश्वास करता हूं और इसमें मेरी फिटनेस रुटीन और डाइट दोनों शामिल हैं।”

जंक फूड खाने के प्रति अपने झुकाव के बावजूद एक्टर ने डिसिप्लिन का प्रदर्शन किया और यह सुनिश्चित किया कि उनका खाना फिटनेस डाइट के आधार पर हो।

अभिनेता ने कहा, “यह करेक्टर के प्रति ईमानदार होने के साथ-साथ बेहतर भविष्य को प्राथमिकता देने के बारे में है।”

इस बीच, वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें अब से पहले रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘आई लव यू’ में देखा गया था, जिसमें उनके को-स्टार रकुल प्रीत सिंह और अक्षय ओबेरॉय थे।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी


Related Articles

Latest News