पटना। पटना मेट्रो के निर्माण स्थलों के आसपास संकरे मार्गों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। मेट्रो साइट के पास ट्रैफिक जाम से निजात के लिए आवश्यकतानुसार समानांतर सड़कें भी बनाई जाएंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के सलाहकार (विशेष कार्य) दलजीत सिंह ने गुरुवार को मेट्रो के निर्माण कार्य का जायजा लिया।
