पटना : Bihar Politics बिहार में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी पारा हाई है। एक तरफ सीट शेयरिंग को लेकर अटकलबाजी का दौर चल रहा है, तो दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल पूरी तरह से भाजपा और जदयू पर हमलावर है, लेकिन नीतीश कुमार को लेकर राजद के सुर नरम पड़ रहे हैं। राजद नेता कह रहे हैं कि चार नेताओं ने जदयू और नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया है और उन्होंने सुपारी ली है।
