Tuesday, February 24, 2026

लखनऊ में 30 हजार फीट की ऊंचाई से पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडो ने छलांग लगाकर किया हैरान

सूर्या खेल परिसर ग्राउंड उस दौरान तालियों से गूंज उठा, जब देश के दुश्मनों को पैरा मिलिट्री फोर्स के जांबाजों ने चारों तरफ से घेराबंदी कर देश के दुश्मन को काबू कर लिया और उनके ठिकाने को तबाह कर बम से उड़ा दिया। जांबाजों का लाइव ऑपरेशन देखकर लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा लीं। जांबाजों ने महज 10 मिनट में दुश्मनों के हेड क्वार्टर को तबाह कर दिया। मौका था आर्मी दिवस समारोह का। कैंट सूर्या खेल परिसर में भारतीय सेना ने सोमवार को अपना 76वां आर्मी दिवस मनाया। इस दौरान ग्राउंड पर हजारों लोगों की भीड़ जमा हुई।

Related Articles

Latest News