Papmochani Ekadashi 2024: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित मानी गई है। शास्त्रों में माना गया है कि पापमोचनी एकादशी का व्रत करने और विधि-विधान पूर्वक श्री हरि की पूजा करने से साधक साधक को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं एकादशी की पूजा में तुलसी का भी विशेष महत्व माना गया है।
