Saturday, February 21, 2026

गाजा में फिलिस्तीनी मृतकों की संख्या बढ़कर 29,692 हुई: मंत्रालय


गाजा, 25 फरवरी (आईएएनएस)। हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि गाजा में जारी युद्ध के दौरान कम से कम 29,692 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 69,879 घायल हुए हैं।

द टाइम्स ऑफ इज़रायल की रिपोर्ट मे दावा किया गया है कि इन आंकड़ों में गाजा में मारे गए नागरिक और हमास सदस्य दोनों शामिल हैं, जिनमें आतंकवादी समूहों के अपने रॉकेट मिसफायर के परिणामस्वरूप मारे गए लोग भी शामिल हैं।

आईडीएफ ने रविवार को कहा कि उसने 7 अक्टूबर को इजरायल के अंदर लगभग एक हजार आतंकवादियों को और उसके बाद गाजा में जारी अभियान में 12 हजार से अधिक आतंकवादियों को मार डाला है।

–आईएएनएस

एकेजे/


Related Articles

Latest News