पाकिस्तान में सेना की आलोचना करने वाले पत्रकार पर कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। टीवी एंकर और यूट्यूबर इमरान रियाज खान को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रियाज खान का कहना है कि उन्हें झूठे केस में गिरफ्तार किया गया है। वह पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थक हैं।
