Pakistan New : जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरेशी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक ताजा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के दोनों दिग्गज नेताओं को हाई-प्रोफाइल कैदी होने के बावजूद जेल के अंदर मजदूरी करनी होगी। एक स्पेशल कोर्ट ने दोनों नेताओं को सिफर मामले में दोषी ठहराते हुए दस साल जेल की सजा सुनाई है।
