Pakistan: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) पार्टी ने अदियाला जेल में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की चिकित्सा जांच की अनुमति न देने की निंदा की है। पार्टी की कोर कमेटी ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से तुरंत हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। इसके अलावा कमेटी ने सुप्रीम न्यायिक परिषद में इस्लामाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति मोहसिन कयानी के खिलाफ दायर कदाचार की शिकायत की भी आलोचना की
