Sunday, February 22, 2026

Pakistan Election Results : पाकिस्तान में हुए आम चुनाव के परिणाम को लेकर जो तथ्य सामने आ रहे हैं उससे यह तो साफ है कि वहां की पूरी चुनाव प्रक्रिया पर कोई भरोसा नहीं कर सकता।

पाकिस्तान के पूर्व पीएम खान की पार्टी के समर्थन वाले उम्मीदवारों को चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं। इसके बावजूद इमरान की पार्टी सरकार बनाती नहीं दिख रही है। वहीं, नवाज शरीफ की पार्टी कम सीटों के बाद भी सरकार बनाने का दावा कर रही है।

पाकिस्तान में हुए आम चुनाव के परिणाम को लेकर जो तथ्य सामने आ रहे हैं उससे यह तो साफ है कि वहां की पूरी चुनाव प्रक्रिया पर कोई भरोसा नहीं कर सकता। चुनाव परिणाम के बाद की स्थिति क्या होती है इसका खुलासा शुक्रवार को देर रात या शनिवार को होने की संभावना है। लेकिन जो आसार बन रहे हैं उससे इस बात की संभावना है कि नवाज शरीफ की अगुवाई में ही एक मिली-जुली सरकार बनेगी। लेकिन एक कमजोर गठबंधन होने की वजह से सरकार की चाबी पाकिस्तान सेना के हाथ में ही होगी।

Related Articles

Latest News