Tuesday, February 24, 2026

पाकिस्तान और सऊदी अरब ने आयोजित किया संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण


इस्लामाबाद, 22 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना और रॉयल सऊदी लैंड फोर्सेज के बीच संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत के ओकारा जिले में शुरू हुआ। पाकिस्तानी सेना ने यह जानकारी दी।

पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने रविवार को समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के हवाले से एक बयान में कहा, ”पाकिस्तानी सेना के मुल्तान कोर द्वारा ओकारा गैरीसन में आयोजित प्रशिक्षण के उद्घाटन पर, दोनों देशों की टुकड़ियों ने उल्लेखनीय सैन्य अभ्यास का प्रदर्शन किया।”

इसमें कहा गया है कि संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से, दोनों देशों के सैनिकों को क्लास सेशन और सामूहिक युद्ध कौशल में अपने स्किल्स को निखारने का अवसर मिलेगा।

आईएसपीआर के अनुसार, उद्घाटन समारोह के अंत में दोनों पक्षों के अधिकारियों और सैनिकों को संयुक्त प्रशिक्षण के बैज लगाए गए।

–आईएएनएस

पीके/एबीएम


Related Articles

Latest News