Friday, February 13, 2026

पाक पीएम ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से इकोसिस्टम के प्रति सचेत रहने का किया आह्वान


इस्लामाबाद, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अपने प्रयासों में इकोसिस्टम के प्रति सचेत रहने का आह्वान किया।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, शरीफ ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि पृथ्वी दिवस मनाने में पाकिस्तान भी अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ है। उन्होंने कहा कि “यह दिन हमें हमारे ग्रह की रक्षा की साझा जिम्मेदारियों की याद दिलाता है”।

पूरी दुनिया में 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।

प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, “हमें हमारे कार्बन और पर्यावरणीय फुटप्रिंट कम करने का प्रण लेना चाहिए।”

–आईएएनएस

एकेजे/


Related Articles

Latest News