लखनऊ: बीजेपी लाभार्थी सम्पर्क अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन। विश्वेश्वरैया सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह मंच पर मौजूद। लाभार्थी संपर्क कार्यशाला के माध्यम से योजनाओं के लाभार्थियों से भाजपा करेगी संपर्क। किसान, मजदूर, दुकानदार, महिलाओं, युवाओं को मिल रही सरकारी योजनाओं को लेकर कार्यशाला। यूपी सरकार व केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क किया जाएगा। भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले लाभार्थियों को साधने की कर रही कोशिश।
