Meghalaya Congress लोकसभा चुनाव से पहले पूर्वोत्तर राज्य मेघायल में विपक्षी दल कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच घमासान चल रहा है। राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष विंसेंट एच पाला ने कहा है कि कांग्रेस मेघालय में टीएमसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि टीएमसी नेता मुकुल संगमा लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा में शामिल हो जाएंगे।
