Monday, February 23, 2026

'चिल्लई कलां' खत्म होने में बस सात दिन बाकी, कश्मीर में बर्फबारी की उम्मीदें धूमिल


श्रीनगर, 23 जनवरी (आईएएनएस)। अत्यधिक शुष्क ठंड ने कश्मीर पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है और जम्मू में भी मंगलवार को कोहरे तथा ठंड ने जनजीवन प्रभावित किया।

कश्मीर में बर्फबारी जारी है, जबकि 40 दिनों तक चलने वाला ‘चिल्लई कलां’ खत्म होने में सिर्फ सात दिन शेष है।

घाटी में शुष्क ठंड और बढ़ गई। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से पाँच डिग्री सेल्सियस नीचे, गुलमर्ग में शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और पहलगाम में शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 15 डिग्री सेल्सियस और कारगिल में 11.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान पाँच डिग्री सेल्सियस, कटरा में 4.1 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 1.6 डिग्री सेल्सियस, भद्रवाह में शून्य से 0.4 डिग्री डिग्री सेल्सियस नीचे और बनिहाल में शून्य से 1.8 डिग्री डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

–आईएएनएस

एकेजे/


Related Articles

Latest News