Monday, February 23, 2026

गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर नड्डा ने गुरुद्वारा रकाबगंज में टेका मत्था


नई दिल्ली, 17 जनवरी ( आईएएनएस)। सिखों के दसवें गुरु ‘गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व’ के अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के रकाबगंज साहिब गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका और प्रार्थना की।

रकाबगंज साहिब गुरुद्वारा में अरदास एवं दर्शन करने के बाद नड्डा ने कहा कि वे कामना करते हैं कि देश के अंदर अमन-चैन व शांति बनी रहे।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “आज मुझे यहां गुरुद्वारा रकाबगंज में आकर गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर शीष झुकाने का और आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हम सब जानते हैं कि हमारे गुरु गोबिंद सिंह ने अपने पूरे परिवार और खानदान के साथ देश की एकता और अखंडता के लिए शहादत दी और इस देश की एकता व अखंडता के लिए अपना सर्वस्व आहूत कर दिया। हम कामना करते हैं कि देश के अंदर अमन-चैन और शांति बनी रहे और देश मजबूती के साथ आगे बढ़े।”

–आईएएनएस

एसटीपी/एसकेपी


Related Articles

Latest News