माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद


नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की पुण्यतिथि पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने गुरुजी के राष्ट्रभक्ति, संगठन निर्माण, सांस्कृतिक चेतना और समाज सेवा के योगदान को याद किया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने लिखा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक, ‘राष्ट्रऋषि’ श्रद्धेय माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘गुरुजी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्रभक्ति, संगठन निर्माण, सांस्कृतिक चेतना एवं समाज सेवा के प्रति उनका समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। राष्ट्र के प्रति उनकी अमूल्य सेवाएं एवं विचार सदैव स्मरणीय रहेंगे तथा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिखा, “राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक श्रद्धेय माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘गुरुजी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन। गुरुजी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना के जागरण हेतु समर्पित कर दिया। उनका जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्रसेवा की अद्वितीय मिसाल है। उनके प्रेरणादायी विचार, सशक्त नेतृत्व एवं मूल्य-आधारित जीवन दर्शन हम सभी के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेंगे।”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, “राष्ट्रभक्ति, संगठन शक्ति और सांस्कृतिक चेतना के प्रेरणास्रोत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक परम पूज्य श्री माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘गुरुजी’ को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। आपने समाज को संगठित करने, युवाओं में राष्ट्रसेवा की भावना जागृत करने तथा सामाजिक समरसता, नारी सशक्तिकरण और ग्रामीण उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। आपके विचार और आदर्श सदैव हमें राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा देते रहेंगे।”

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “मां भारती के अनन्य उपासक, राष्ट्रीय चेतना एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा, आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक, ‘राष्ट्रऋषि’ श्रद्धेय माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘गुरुजी’ की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। श्रद्धेय ‘गुरुजी’ ने राष्ट्रवाद को केवल विचार नहीं, बल्कि जीवन का व्यवहार बनाया। उनका तप, त्याग, संगठन कौशल और ‘राष्ट्र प्रथम’ का मंत्र आज भी करोड़ों स्वयंसेवकों एवं राष्ट्रनिष्ठ नागरिकों के लिए प्रेरणापुंज है।”

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक एवं करोड़ों स्वयंसेवकों के पथप्रदर्शक परमपूज्य माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘गुरूजी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और संगठनात्मक समर्पण से परिपूर्ण उनका जीवन समाज एवं राष्ट्रसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय एकात्मता और चरित्र निर्माण के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत उनके विचार आज भी करोड़ों स्वयंसेवकों एवं देशवासियों को राष्ट्रसेवा और समर्पण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।”

यूपी सरकार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने लिखा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक, परम पूज्य माधव सदाशिवराव गोलवलकर ‘गुरुजी’ की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि। राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक चेतना के संरक्षण में पूजनीय गुरुजी का संपूर्ण जीवन समर्पित रहा। मां भारती की सेवा में अर्पित उनका त्यागमय जीवन और राष्ट्र प्रथम के विचार आज भी हमें निःस्वार्थ भाव से देश सेवा की प्रेरणा देते हैं।”

भाजपा की पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य ने लिखा, “महान देशभक्त, प्रखर विचारक, राष्ट्र जीवन को समर्पित व्यक्तित्व एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक परम पूजनीय श्री माधव सदाशिव गोलवलकर ‘गुरुजी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।”

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मंगल पाण्डेय ने लिखा, “महान राष्ट्रभक्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघसंचालक राष्ट्रर्षि माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर “गुरुजी” की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र अभिवादन। उनके पुण्य विचार सर्वदा हमें राष्ट्र और समाज की उन्नति के पथ पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।”

राजस्थान सरकार में मंत्री मदन दिलावर ने लिखा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक, महान राष्ट्रचिंतक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रखर प्रवक्ता माधव सदाशिवराव गोलवलकर (श्री गुरुजी) की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं। श्री गुरुजी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित रहा। उनकी स्मृतियां, विचार और आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।”

–आईएएनएस

पीएसके


Related Articles

Latest News