पवन सिंह को एमएलसी का टिकट मिलने पर बड़े भाई बोले- 'राजनीति में भी नाम रोशन करेंगे'

[ad_1]

202606083817762

पटना, 8 जून (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह को बिहार विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है। इस कड़ी में उनके बड़े भाई गुड्डू सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए खुशी का बात है। जिस तरह पवन सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है, उसी तरह राजनीति में भी वह परिवार का नाम रोशन करेंगे।

गुड्डू सिंह ने आईएएनएस से कहा, ”पवन सिंह को बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाए जाने पर हमारी खुशी का ठिकाना नहीं है। बस एक बार वह एमएलसी बन जाएंगे, तो यह खुशी और भी दोगुनी हो जाएगी। उन्होंने अभिनेता और गायक के रूप में जो पहचान हासिल की है, नेता के रूप में भी वह हमारा नाम रोशन करेंगे। हम भारतीय जनता पार्टी का दिल से धन्यवाद करना चाहते हैं कि उसने पवन सिंह पर भरोसा जताया।”

वहीं, एमएलसी उम्मीदवार बनाए जाने के बाद खुद पवन सिंह ने भी भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ”मैं पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार जताना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी दी है।”

पवन सिंह ने कहा, ”मैं बिहार की जनता को दिल से नमन करता हूं और वादा करता हूं कि मुझे सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा।”

दरअसल, भाजपा ने 5 जून को बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इस सूची में पवन सिंह के अलावा संजय मयूख, अनिल ठाकुर और शीला पंडित को भी उम्मीदवार बनाया गया। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा पवन सिंह के नाम की ही हुई।

बता दें कि पवन सिंह ने साल 2014 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी और तब से लगातार पार्टी के कार्यक्रमों और अभियानों से जुड़े रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान उनका नाम काफी चर्चा में रहा, जब भाजपा ने उन्हें पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से उम्मीदवार घोषित किया था। हालांकि बाद में उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। इसके बाद उन्होंने बिहार की काराकाट सीट से चुनाव लड़ा लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके।

–आईएएनएस

पीके/पीएम

[ad_2]

Related Articles

Latest News