मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित होने पर बिग बी ने कहा, 'आभार और मेरा परम सौभाग्य'


मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। मेगास्टार अमिताभ बच्चन को सिनेमा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने इस सम्मान के लिए आभार जताया।

अमिताभ ने एक्स पर दिवंगत महान सिंगर लता मंगेशकर की बहन उषा मंगेशकर से अवॉर्ड लेते हुए अपनी एक फोटो शेयर की।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आभार और मेरा परम सौभाग्य।”

एक्टर रणदीप हुडा, एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे और म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान को भी अमिताभ के साथ स्टेज शेयर करते देखा गया, जिन्हें थिएटर-म्यूजिक के दिग्गज और मंगेशकर भाई-बहनों के पिता दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर सम्मान मिला।

रहमान को संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ये अवार्ड दिया गया। साथ ही रणदीप, अशोक सराफ और प्ले बैक सिंगर रूपकुमार राठौड़ को भी लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी


Related Articles

Latest News