Tuesday, February 24, 2026

समलेश्वरी मंदिर के उद्घाटन के लिए 27 जनवरी को ओडिशा सरकार ने की छुट्टी की घोषणा


भुवनेश्वर, 25 जनवरी (आईएएनएस)। संबलपुर में समलेश्वरी मंदिर क्षेत्र प्रबंधन और लोकल इकोनॉमी इनिशिएटिव के उद्घाटन समारोह को लेकर ओडिशा सरकार ने 27 जनवरी को राज्य भर के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने की घोषणा की है।

समलेई परियोजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री नवीन पटनायक करने वाले हैं।

परियोजना के भव्य समारोह को देखने वाले भक्तों की सुविधा के लिए, सीएम पटनायक ने 27 जनवरी को राज्य के सभी कॉलेजों और स्कूलों को बंद करने की घोषणा की। राज्य भर के सरकारी कार्यालय भी 27 जनवरी को बंद रहेंगे।

सरकार ने समलेश्वरी मंदिर और उसके आसपास की 40 एकड़ भूमि को विकसित करने की परियोजना पर 200 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस परियोजना में 12 एकड़ के मंदिर परिसर के अंदर भक्तों के लिए सुविधाओं का विकास और चार ऊंचे विरासत स्वागत द्वार और एक विरासत गलियारे का विकास शामिल है।

मां समलेश्वरी मंदिर पश्चिमी ओडिशा का एक प्रमुख धार्मिक केंद्र है।

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम


Related Articles

Latest News