देश में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या अक्टूबर में सालाना आधार पर करीब 11 फीसदी बढ़कर 1.26 करोड़ हो गई। अक्टूबर 2022 में घरेलू यात्रियों की संख्या 1.14 करोड़ थी जबकि सितंबर 2023 में 1.22 करोड़ यात्री थे। पिछले महीने सबसे अधिक यात्रियों ने बजट एयरलाइन इंडिगो से यात्रा किया। इसके बाद टाटा ग्रुप की एयर इंडिया का स्थान था।
