Bihar Weather बिहार में शीतलहर के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई शहरों में स्कूल बंद करने का आदेश दे दिया गया है। वहीं 4.9 डिग्री सेल्सियस के साथ गया शहर प्रदेश में इस सीजन का सबसे ठंडा शहर दर्ज किया गया। वहीं पटना सहित 24 शहरों के न्यूनतम तापमान व पटना सहित 16 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई
