प्रदेश में भी जनता के लाभ के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।असीम अरुण ने अपने विभाग के संबंध में बताया कि वृद्धावस्था पेंशन बनवाने में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर एक योजना शुरू की जा रही है। जिसमें सभी परिवारों के राशन कार्ड के जरिए एक परिवार आईडी बनाई जाएगी। इस आईडी के आधार पर परिवार में 60 वर्ष पूरा करने वाले वृद्ध की स्वयं ही विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन बना दी जाएगी। इसके लिए विभागों में भटकना नहीं पड़ेगा।
समाज कल्याण विभाग के पायलट प्रोजेक्ट से अब नहीं भटकेंगे बुजुर्ग, आईडी से अपने आप बनेगी वृद्धावस्था पेंशन
Previous article
