Canada Khalistan firing कनाडा में एक और खालिस्तान समर्थक पर हमला हुआ है। पुलिस ने कहा है कि दक्षिण सरे के एक घर में रात भर गोलीबारी हुई है। स्थानीय समुदाय के सदस्यों का कहना है कि यह घर हाल ही में मारे गए खालिस्तान आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के एक दोस्त का है। पुलिस ब्रिटिश कोलंबिया में निज्जर के मित्र के घर पर गोलीबारी की जांच कर रही है।
