Noida Traffic Advisory: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर फेज-2 स्थित स्ट्रांग रूम के आसपास गुरुवार सुबह सात बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। फूल मंडी से आज पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही हैं। वहीं 26 अप्रैल को मतदान पूर्ण होने के बाद पोलिंग पार्टियां ईवीएम फूल मंडी में जमा करेंगी। इस कारण फूल मंडी के आसपास डायवर्जन रहेगा। ऐसे में इधर से गुजरने से परहेज करें।
