नोएडा सेक्टर 37 पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गया था। इसमें एक आरोपी फरार हो गया। वहीं पुलिस की कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया है और उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस फरार आरोपी की कॉम्बिंग कर रही है।
