नोएडा के सेक्टर 96 के अंडरपास के पास एक बस में बुधवार को भीषण आग लग गई। इसमें 60 यात्री मौजूद थे। सभी यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
By Jagran News
