Monday, February 23, 2026

उत्तराखंड में नए वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू सेंटर बनाए जाएं : मुख्यमंत्री धामी


देहरादून, 15 जनवरी (आईएएनएस)। देहरादून में भी वन्य जीवों के बढ़ते आतंक को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वन विभाग को 24 घंटे अलर्ट पर रहने के सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने प्रमुख सचिव वन आरके. सुधांशु को निर्देश दिया कि घटनाओं को रोकने के लिए कार्य करें।

उन्होंने सचिवालय में बैठक करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने में लापरवाही बरतने वाले वन विभाग के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई भी की जाए। वन्य जीवों को पकड़ने के लिए पिंजड़े लगाने के साथ रात्रि गश्ती की भी हिदायत दी। मानव-वन्यजीव संघर्ष वाले क्षेत्र में वन विभाग की टीम 24 घंटे अलर्ट रहे।

उन्होंने कहा कि मानव वन्यजीव संघर्ष में मृत्यु होने पर मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाने वाली अनुग्रह राशि को 4 लाख रूपये से बढ़ाकर 6 लाख रूपये करने का प्रस्ताव जल्द लाया जाए। नए वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू सेंटर भी बनाए जाएं। वाइल्ड लाइफ में धारण क्षमता से अधिक जानवर होने की स्थिति में यदि अन्य राज्यों से जानवरों की डिमांड आ रही है, तो इसकी भी डिटेल रिपोर्ट बनाई जाए।

–आईएएनएस

स्मिता/एबीएम


Related Articles

Latest News