यूपी: सरकार में नए मंत्रियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए किसके हिस्से में कौन सा प्रभार 

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ और नए मंत्रियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। हाल ही में मंत्रिमंडल में शामिल किए गए मंत्रियों को भी महत्वपूर्ण जिलों का प्रभार दिया गया है। सीनियर मंत्रियों और संगठन से मंत्री बने नेताओं को दो दो जनपद का प्रभार मिला है। सहयोगी दलों को एक एक जिला मिला है। 

बता दें कि यूपी सरकार ने नए मंत्रियों को शामिल करने के बाद वरिष्ठ मंत्रियों की प्रभार में बदलाव किये है इसके अलावा नए चेहरों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी है। इन बदलावों में सबसे महत्वपूर्ण नाम भूपेंद्र चौधरी का है जिनको आगरा और कासगंज का दोहरा जिम्मा सौपा गया है।

वही कैबिनेट का हिस्सा बने मनोज पांडेय को सीतापुर और अजीत पाल को फतेहपुर की जिम्मेदारी सौपी है, इसके अलावा समेंद्र तोमर तोमर को मुजफ्फरनगर, सुरेंद्र दिलेर को बुलंदशहर और हंसराज विश्वकर्मा को सोनभद्र का प्रभार सौपा गया है। 

कैबिनेट मंत्रियों में किसके पास कौन सा जिला?

 मंत्रियों के नाम जिला 
सुरेश कुमार खन्नावाराणसी और लखनऊ
सूर्य प्रताप शाहीअयोध्या और बस्ती
स्वतंत्र देव सिंहप्रयागराज और गोरखपुर
बेबी रानी मौर्यइटावा और हाथरस
लक्ष्मी नारायण चौधरीअलीगढ़ और फिरोजाबाद
जयवीर सिंह झाँसी और फर्रुखाबाद
धर्मपाल सिंहगाज़ियाबाद और रामपुर
नन्द गोपाल गुप्ता “नन्दी” मिर्जापुर और चित्रकूट
अनिल राजभरआजमगढ़ और सिद्धार्थनगर
राकेश सचानरायबरेली और कन्नौज
अरविन्द कुमार शर्माजौनपुर और भदोही
योगेन्द्र उपाध्यायकानपुर नगर
आशीष पटेलगोंडा
संजय निषादकानपुर देहात
ओम प्रकाश राजभरअम्बेडकरनगर
दारा सिंह चौहानकुशीनगर और श्रावस्ती
सुनील कुमार शर्मासहारनपुर
अनिल कुमारमुरादाबाद

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

नितिन अग्रवाललखीमपुर खीरी
कपिल देव अग्रवालबिजनौर
रवीन्द्र जायसवालगाजीपुर
सन्दीप सिंहमथुरा
गुलाब देवीअमरोहा
गिरीश चन्द्र यादवसुल्तानपुर
धर्मवीर प्रजापतिमैनपुरी
असीम अरूणहरदोई और मेरठ
जे.पी.एस. राठौरसंभल और बरेली
दयाशंकर सिंहदेवरिया और मऊ
नरेन्द्र कुमार कश्यपशाहजहांपुर
दिनेश प्रताप सिंहबाँदा और बहराइच
अरून कुमार सक्सेनाबदायूं
दयाशंकर मिश्र “दयालु”बलिया और महराजगंज
भाजपा सरकार के इस कदम को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले संगठन और प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत वरिष्ठ मंत्री भूपेंद्र चौधरी को आगरा के साथ कासगंज जिले का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Related Articles

Latest News