New Delhi News : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस समय तमिलनाडु में है। सोमवार को उन्होंने कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) के लागू होने से कोई भी भारतीय चाहे वह किसी भी धर्म का हो अपनी नागरिकता नहीं खोएगा। सिंह ने विपक्षी कांग्रेस और द्रमुक पर इस मुद्दे पर भ्रम पैदा करने का आरोप लगाया है।यहां एक रोड शो के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादा किया उसे हमेशा लागू किया।
