नई दिल्ली: देश भर में जल्द ही ‘डायरेक्ट-टू-मोबाइल’ ब्रॉडकास्टिंग टेक्नोलॉजी (Direct-to-Mobile Technology) लॉन्च होने वाली है. इसको लेकर केंद्र सरकार की तैयारी जोरों पर है. इसमें मोबाइल यूजर बिना सिम कार्ड (SIM Card) या इंटरनेट कनेक्शन (Internet) के वीडियो स्ट्रीम कर सकेंगे. यूजर को अपने स्मार्टफोन पर लाइव टीवी चैनल देखने की अनुमति मिलेगी. इसे डायरेक्ट-टू-मोबाइल टेक्नोलॉजी (D2M Technology) नाम दिया गया, जिसका फिलहाल अलग-अलग शहरों में ट्रायल किया जा रहा है.
